'गंदे-गंदे सब..रोनो मुखर्जी की प्रेयर मीट में जया बच्चन को पैपराजी पर आया गुस्सा, बेटी श्वेता ने तुरंत किया ये काम, वीडियो वायरल

Edited By suman prajapati, Updated: 04 Jun, 2025 12:52 PM

jaya got angry at rono mukherjee prayer meet daughter shweta handled her

एक्ट्रेस जया बच्चन बॉलीवुड की एक जानी-मानी एक्ट्रेस तो हैं ही, लेकिन इससे ज्यादा वो अपने गुस्से को लेकर जानी जाती हैं। एक्ट्रेस और सांसद को कई बार फैंस और पैपराजी पर भड़कते हुए देखा गया है, जिसकी वजह से वह कई बार ट्रोल भी हो चुकी हैं। इसी बीच अब हाल...

मुंबई. एक्ट्रेस जया बच्चन बॉलीवुड की एक जानी-मानी एक्ट्रेस तो हैं ही, लेकिन इससे ज्यादा वो अपने गुस्से को लेकर जानी जाती हैं। एक्ट्रेस और सांसद को कई बार फैंस और पैपराजी पर भड़कते हुए देखा गया है, जिसकी वजह से वह कई बार ट्रोल भी हो चुकी हैं। इसी बीच अब हाल ही में जब जया फिल्ममेकर रोनो मुखर्जी की प्रेयर मीट में पहुंची तो एक बार फिर वह अपना आपा खो बैठी। इस दौरान वह पैपराजी पर खूब बरसती नजर आईं। इस मौके पर उनके बेटी श्वेता बच्चन अपना मां को संभालती दिखीं और उन्हें साइड में ले गई। मौके का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

 

दरअसल, जया बच्चन मंगलवार को रोनो मुखर्जी की प्रेयर मीट में शामिल होने उनके घर पहुंचीं, जहां कई और स्टार्स भी पहुंचे थे। इस दौरान जया अपनी बेटी श्वेता के साथ पहुंची। सभा अटैंड करने के बाद जब जया वापस जाने के लिए निकलीं, तो वहां पैपराजी को देख वह चिढ़ गईं और चिल्ला पड़ीं।


 
जया पैपराजी पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, 'चलिए....आप लोग भी आइए साथ में। जा जाइए। बकवास सब...गंदे-गंदे सब।' श्वेता ने जैसे ही यह देखा तो वह उन्हें गाड़ी तक ले गईं।  वह फिर एक पपाराजी पर बरसीं, जो उन्हें रिकॉर्ड करने की कोशिश कर रहा था। जया बोलीं, 'आओ, आप आ जाओ गाड़ी में।' देखते ही देखते जया का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और उस पर यूजर्स कमेंट्स आने लगे।


 बता दें, काजोल और रानी मुखर्जी के चाचा रोनो मुखर्जी का 28 मई को कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया था। रोनो का अंतिम संस्कार सांताक्रूज हिंदू श्मशान घाट में किया गया था। 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!